Dunit · iPhone

iPhone के ऐक्शन बटन से Dunit में काम जोड़ें

बाज़ार में अचानक याद आया कि कॉफ़ी फ़िल्टर ख़रीदने हैं? ऐक्शन बटन दबाकर रखें और “कॉफ़ी फ़िल्टर ख़रीदें” लिखें। यह काम Dunit में आज की सूची में जुड़ जाएगा।

Dunit · टू-डू जोड़ें

पहले शॉर्टकट आज़माएँ

Dunit इंस्टॉल करके एक बार खोलें। शॉर्टकट ऐप में सभी शॉर्टकट की सूची खोलें और Dunit ढूँढें। टू-डू जोड़ें पर टैप करें, काम लिखें और पुष्टि करें।

Dunit खोलकर आज की सूची देखें। नया काम आज की तारीख़ के साथ दिखाई देगा। जिन iPhone में ऐक्शन बटन नहीं है, उनमें भी आप ऐप से यह शॉर्टकट चला सकते हैं।

शॉर्टकट को ऐक्शन बटन से जोड़ें

  1. ऐक्शन बटन वाले iPhone पर सेटिंग्ज़ खोलें और ऐक्शन बटन चुनें।
  2. स्वाइप करके शॉर्टकट पर जाएँ और शॉर्टकट चुनने की सूची खोलें।
  3. Dunit ढूँढें और टू-डू जोड़ें चुनें।

अगली बार बटन तब तक दबाए रखें जब तक लिखने का फ़ील्ड न दिखे। काम लिखकर पुष्टि करें। सूची आप बाद में खोल सकते हैं।

Apple की गाइड